समीक्षा

REVIEW

समीक्षा

आपको किसी किताब, फिल्म, होटल, संगीतसभा की समीक्षा लिखने के लिए कहा जाय तो आप क्या लिखेंगे? आज कितनी सारी पत्र-पत्रिकाएँ हैं जिसमे आप इस विधा को पढ़ सकते हैं। समीक्षा लिखकर लेखक अपनी राय व्यक्त करता है। यदि आप भी इस विधा में कुछ लिखना चाहते हैं तो सबसे पहले तीन बातों को ध्यान में रखिए -

  1. अपनी राय स्पष्टरूप से अभिव्यक्त करें।
  2. जिस विषय पर आप लिखना चाहते हैं उसकी पूरी जानकारी हासिल करें।
  3. जिनके लिए आप लिखना चाहते हैं उस पाठक-वर्ग के अनुरूप भाषा का प्रयोग करें।

जब आप अपनी राय देगें तब उसके लिए ठोस प्रमाण प्रस्तुत करना आवश्यक है जैसे - कोई वास्तविक घटना या किसी प्रसंग का सूक्ष्म निरीक्षण। इसका मतलब यह है कि समीक्षक महत्त्वपूर्ण जानकारी को सारांश के रूप में लिखता है। पाठक क्या चाहता है इस बात को ध्यान में रखकर लिखना बेहतर होता है। उदा. के लिए यदि किसी सिनेमा की आपको समीक्षा लिखनी है तो सबसे पहले उसका नाम लिखिए फिर उसमें कलाकारों के नाम दीजिए। फिल्म जासूसी है, रहस्यमय है या सिर्फ मनोरंजन करने वाली है यह बताइए और हाँ, उसे क्यों देखें यह भी बताइए।

किताब की समीक्षा लिखनी हो तो उसका शीर्षक, लेखक का नाम, विधा का नाम और उसकी कीमत के साथ उस किताब के बारे में अपने विचार स्पष्टरूप से लिखिए।

उदाहरण के लिए